100 ताकतवर महिलाओं की सूची में भारतीय महिलाओं का नाम हुआ समलित

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने पिछली एक सदी की १०० शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर का नाम शामिल किया है। मैगजीन ने अमृत कौर को 1947 के लिए और इंदिरा गांधी को 1976 के लिए ‘वुमेन ऑफ द ईयर’ कहा है।

इस दौरान इंदिरा गांधी के बारे में टाइम ने कहा कि वह भारत की महान प्रशासक थीं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुत्री इंदिरा का व्यक्तित्व कड़ा था। 1975 में आर्थिक अस्थिरता के चलते देशभर में हुए प्रदर्शनों ने उनकी सरकार को हिला दिया था।

वही, अमृत कौर के बारे में मैगजीन ने लिखा कि ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के बाद वह भारत लौटी थीं। वह  1947 में आजादी के बाद वह मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 10 वर्ष स्वास्थ्य मंत्रालय संभाला था।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *