सिंधिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उथल – पुथल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वही, जेपी नड्डा और अमित शाह उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए मौजूद रहेंगे। बता दे सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय सत्र के बाद सिंधिया को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। वही, कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने सिंधिया के इस्तीफे की खबर लगते ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। सूत्र के अनुसार,  इस्तीफा देने वाले सिंधिया समर्थक विधायकों में से 5 से 7 को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्री पद दिया जा सकता है।

इसी दौरान भाजपा ने अपने 105 विधायकों को भोपाल से बाहर रवाना कर दिया है। इनमें से 8-8 विधायकों का एक समूह बनाया गया है। हर एक समूह में एक विधायक को समूह लीडर भी बनाया गया है।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *