नौ वार्ड रेड जोन में शामिल, मास्‍क व सैनिटाइजर जरुरी: अहमदाबाद

कोरोना संक्रमण के विकराल रूप के खतरे को देखते हुए गुजरात में लॉकडाउन के कड़ाई से पालन के साथ-साथ इस पर काबू पाने को सभी संभव तरीके अपना रहे हैं। गुजरात राज्‍य के नौ शहर रेड जोन में घोषित किय गए हैं, जबकि 19 शहर ऑरेंज जोन में घोषित किय गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद के नौ वार्ड रेड जोन में  हैं। शहर में मास्‍क व सैनिटाइजर को जरुरी कर दिया है।

गुजरात में कोरोना संक्रमितों की गिनती साढ़े चार हजार से अधिक हो गई है। परंतु अहमदाबाद में 3000 से अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। अहमदाबाद नगर पालिका आयुक्‍त विजय नेहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि अहमदाबाद में सुपर मार्केट, शॉपकीपर, व्‍यापारी तथा ग्राहक व सामान्‍य नागरिकों के लिए भी मास्‍क जरुरी कर दिया है। मास्‍क से मुँह न ढकने पर सभी को 5000 जबकि सुपर मार्केट पर 50,000 तक का दंड देना होगा। वही, मणीनगर में आज रिलायंस मॉल में कर्मचारी के मास्‍क से मुँह नहीं ढकने पर मॉल को सील कर दिया और  50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

 

 

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *