दिल्ली में BJP की अहम बैठक, अमित शाह कर रहे हैं अगुवाई

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा के पार्टी मुख्यालय में एक अहम बैठक शुरू हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बैठक चल रही है। बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर सहित कई मुख्य नेता शामिल हैं।

आपको बता दे महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। हरियाणा में 90 सीटों के लिए तथा महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए चुनाव कराये जायेंगे। चुनाव के लिए अधिसूचना 24 सितम्बर को जारी होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *