विश्व का सबसे लंबा केबल ब्रिज होने जा रहा है शुरू

सिन्हुआ न्यूज के अनुसार चीन में बन रहा दुनिया का सबसे लंबा केबल ब्रिज किंगशान यांग्त्जी नदी पर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण चीन की रेलवे मेजर ब्रिज इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी द्वारा किया जा रहा है तो वही चीन की किंगशान यांग्त्जी नदी, दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी में शामिल होती है। इस पर बन रहे दुनिया के सबसे लंबे केबल ब्रिज का काउंट डाउन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये पुल 2020 की शुरूआत में शुरू कर लिया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।चीन में बन रहे दुनिया के इस सबसे लंबे केबल पुल की कुल लंबाई 7,548 मीटर है और इसकी कुल चौड़ाई 48 मीटर है। कहा जा रहा है कि ये पुल न केवल दुनिया का सबसे लंबा केबल पुल है, बल्कि दुनिया का सबसे चौड़ा केबल पुल भी है I

सूत्रों के मुताबिक ये पुल दोनों तरफ से कुल 10 लेन का है। पुल बनाने के लिए नदी के दोनों किनारों पर दो ऊंची टॉवर बनाए गए हैं। उन्हीं टॉवर के सहारे पूरे पुल को केबल के जरिए तैयार किया गया है। खास बात ये है कि नदी के ऊपर पुल के झूलते हुए हिस्से में कोई लोवर बीम भी नहीं है। लोवर बीम की जगह पुल की सड़क को आधार प्रदान करने के लिए स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से ये पुल तेज हवाओं और भूकंप के प्रभावों को दूर करने के लिए नदी के किनारे बने दोनों टॉवरों के बीच झूल सकता है। इससे पुल को काफी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *