लॉकडाउन के चलते सुस्ती को दूर करने में सहायक है ये चीजें

कोरोना वायरस की घातक बीमारी को देखते हुए देश को बंद घोषित किया है और लोग घर से ही काम कर रहे हैं। मुश्किल यह है कि घर पर ऑफिस जैसा वातावरण नहीं हो पाता और काम में सुस्ती बना रहता है। अनेक बार काम करते समय मन नहीं लगता है। इस बीच बिना कुछ किए ही थकावट और आलस्य हमे महसूस होता है, इसी कारण इसका उल्टा प्रभाव हमारे काम पर पड़ता है। ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि हम आलस्य को दूर भगाये, हम आपको आज ऐसी कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे है जिसके सेवन से आपका आलस्य दूर होगा।

दही में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन जैसे कारक शामिल होते हैं। यह ऊर्जा के प्रभावी साधन हैं। इसके कारण शरीर में ऊर्जा का मेल-जोल होता है। विशेषकर मलाई रहित दही का सेवन करने से थकावट और आलस्य दूर होता है।

बहुत बार अधिक काम करने के कारण हमें परेशानी और थकावट दोनों का मुकाबला करना पड़ता है। तो इस दौरान आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी आपके शरीर को ऊर्जा तो देती ही है,

दलिया में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइकोजन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाना से पूरे दिन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह पौष्टिक आहार है और हमारे शरीर के लिए लाभदायक है।

शरीर में पानी की कमी हो जाने कारण भी सुस्ती बनी रहती है। आपके शरीर में सुस्ती न आए, इसके लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। हमें थोड़े-थोड़े समय के बाद जूस, पानी और अन्य पेय का सेवन करते रहना चाहिए।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *