भारतीय प्रवासियों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा

दुनिया भर में भारत प्रवासियों की संख्या के मामले में सबसे ऊपर है। तो वहीँ हमारे देश के लगभग 18 मिलियन नागरिक अन्य देशों में रहते हैं। वहीँ अमेरिका में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। यहां के आबादी में साल 2017 में भारतीय मूल का हिस्सा 1.3% हो गया है और वे इस देश के सबसे सफल अप्रवासी हैं। यही नहीं इस देश हर क्षेत्र में इनकी तूती बोलती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला हैं।

आपको बता दे अर्थशास्त्री निर्विकार सिंह ने कहा की , ‘ इंडियन एंटरप्रेन्योरशिप, आर्थिक विकास का एक बहुत महत्वपूर्ण पक्ष है। तो वहीँ अमेरिका में भारतीय प्रवासी पर एक पुस्तक के सह-लेखक ने बताया कि उच्च तकनीक वाले कंपनियों के 8% संस्थापक भारतीय हैं। सुंदर पिचाई और सत्य नडेला का उदाहरण देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अमेरिका की कुछ सबसे बड़ी टेक फर्मों में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
साथ ही भारत ने साल 2015 के बाद प्रवासी आबादी के मामले में अन्य देशों को पछाड़ दिया है। कई देश राजनीतिक उथल-पुथल या संघर्ष के चलते काफी संघर्ष करते दिखाई दिए। तो वहीँ 1991 में सोवियत संघ के टूटने से लगभग 9 मिलियन लोग विस्थापित हुए थे। वहीँ साल 2019 में, लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी लगभग 10 देशों में रहते हैं। रूसी संघ अब 12 मिलियन प्रवासियों का घर है।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *