पंजाब में भाजपा ने सीएए के समर्थन में निकाली रैली

लुधियाना में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने समर्थन रैली निकाली। इसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद ने सीएए को पास किया है इसलिए इस कानून के खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता है। यह कानून देश में नागरिकता देने के लिए बना है ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए। इस कानून को लेकर कांग्रेस और अन्य दल अफवाह फैला रहे हैं। भाजपा उनके इरादों को किसी हालत में पूरा नहीं होने देगी।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *