वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष: उत्तराखंड

उत्तराखंड के भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत बन गए हैं। आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव हुआ, जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद बंशीधर भगत के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *