नासा ने ढूंढ निकाला लापता हुए विक्रम लैंडर का मलबा: चंद्रयान-2

इस साल सितंबर में चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुए विक्रम लैंडर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ढूंढ निकाला है। इसी दौरान नासा ने ट्वीट कर कहा, उसके उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ़ लिया है। नासा के दावे के अनुसार चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2×2 पिक्सेल के हैं। नासा ने विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की तस्वीर जारी की और बताया कि उसके ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े मिले हैं।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *