जाने – उस शख्स के बारे में जिसे सबसे कम उम्र में मिला साहित्‍य का नोबेल

इस समय नोबेल पुरस्कारों की धूम है। भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी व उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो को इस साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। फ्रांस की एस्थर डुफ्लो अपने क्षेत्र में सबसे कम उम्र 46 की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। वहीं, अब तक के इतिहास में सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई हैं। सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं मलाला यूसुफजई। उन्हें वर्ष 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी। इसी के साथ साहित्य के क्षेत्र में रुडयार्ड किपलिंग को सबसे कम उम्र (41) में नोबेल (41) मिला था।

आपको बता दे 1901 से 2019 के बीच 597 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा नोबेल फिजिक्स (113) और इसके बाद साहित्य (112) में दिए गए। इस दौरान 54 महिलाओं को नोबेल दिए गए। मैडम मैरी क्यूरी अकेली ऐसी महिला हैं, जिन्हें दो बार वर्ष 1903 में फिजिक्स और वर्ष 1911 में केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *