सरकारी कर्मचारियों के साथ शिक्षकों के डीए व पेंशनर्स के डीआर में वृद्धि पर रोक

उत्तर प्रदेश सरकार ने आय के साधनों को बचने की लिए प्रदेश में 16 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के साथ शिक्षकों के डीए और पेंशनर्स के डीआर में बढ़ोत्तरी पर प्रतिबंध लगा दी है। इसका आदेश भी लागू कर दिया गया है। वही, अखिलेश यादव ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकर के अनुसार अपने कर्मचारियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों के महंगाई राहत को रोकने का घोषणा की है। यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों पर प्रतिबंध लगाया हैं। इसे 31 मार्च 2021 तक टाल दिया गया है। इसमें मंहगाई भत्ता विभागीय भत्ते, सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी शामिल हैं। इसका 16 लाख कर्मचारी व 11.82 लाख पेंशनर पर इसका प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश सरकार केंद्र के निर्णय पर हर तरीके से क्रियान्वयन की कोशिश करती है उसी क्रम में यह फैसला लिया गया हैं।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *