मॉरीशस के राष्ट्रपति ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन बनारस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का पूजन कर मंगल कामना की। इस मौके पर रूपन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ये बढ़ते भारत की शक्ति है कि दुनिया के सबसे बलशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यहां आए। नरेंद्र मोदी के संचालन में भारत दुनिया में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए बताया कि, उन्होंने कहा था कि मॉरिशस एक लिटिल इंडिया है।
RANJANA