मॉरिशस के पीएम ने सरकार को दी शुभकामना

मॉरिशियस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने इसरो की टीम और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार और इसरो की टीम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को उतारने की उनकी कोशिश के लिए बधाई देना चाहता हूं।’ और उन्होंने ये भी कहा कि इस बार सफल लैंडिंग नहीं हो पाई लेकिन दुनिया भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत को पहचान गई है। हम भविष्य में मॉरीशस और इसरो टीम के बीच सहयोगी प्रयासों के लिए तत्पर हैं।’

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के भारत के सपने को झटका जरूर लगा है लेकिन पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम कर रहा है। बेशक हमारा लैंडर व्रिक्रम चांद से सतह पर उतरने से पहले संपर्क टूट गया मगर मिशन को पूरी तरह से खत्म नहीं कहा जा सकता क्योंकि ऑर्बिटर सफलतापूर्वक चांद के चक्कर लगा रहा है। इस मिशन पर भारत के साथ ही दुनिया की नजरें गड़ी हुई थी। सभी इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहे हैं।

इसी बीच नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री जेरी लिनेंगर ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारत की कोशिश से मिला अनुभव भविष्य में होने वाले मिशन में सहायक होगा। वर्ष 1986 से 2001 तक पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित रूसी अंतरिक्ष केंद्र मीर में लिनेंगर पांच महीने तक रहे थे। लिनेंगर ने कहा कि हमें इससे हताश नहीं होना चाहिए। भारत कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा है जो बहुत ही कठिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *