भाजपा मुख्यालय पर लगी प्रदर्शनी का योगी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शन लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

आपको बता दे मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन से ही मोदी के जीवन में समर्पण था और आज वह उसी समर्पण व संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

साथ ही पिछले 70 वर्षों से जो देश की मुश्किल थी उसे खत्म किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर भारत का एकीकरण किया। भारत की ऐतिहासिक भूल को सुधारा।

योगी ने कहा कि मोदी ने धर्म और जाति की भावना से परे हटकर सबका विकास किया। सदियों से कुप्रथाओं में जकड़ी नारी शक्ति को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। विचार है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। भाजपा इसे सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *