नासा दूसरी बार करेगा चांद से लाए गए नमूनों की छानबीन

2024 तक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा पर फिर मानव मिशन भेजने की तैयारिया कर रहा है। इसके लिए नासा के वैज्ञानिक चांद से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी जुटाने के साथ ही पूर्व में वहां से इकट्ठा किए गए नमूनों का भी छानबीन कर रहे हैं। इसी दौरान इस क्रम में अब चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों के उन नमूनों का अध्ययन किया जाएगा, जो अपोलो कार्यक्रम के आखिरी अभियान में जुटाए गए थे।

आपको बता दे नासा द्वारा किया जा रहा यह अध्ययन अपोलो नेक्स्ट-जेनरेशन सैंपल एनालिसिस पहल का हिस्सा है। इसके जरिये अपोलो 17 अभियान द्वारा जुटाए गए नमूनों का अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से फिर विश्लेषण हो रहा है। बीते चालीस साल में पहली बार ऐसा किया जा रहा है।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *