दो महिलाएं करेगी अंतरिक्ष में पहली बार स्पेस वॉक

अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में पहली बार दो महिला एस्ट्रोनॉट्स स्पेस वॉक करने जा रही हैं। नासा की ये दो अंतरिक्षयात्री जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच हैं जो 21 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से बाहर निकलकर उसकी मरम्मत करेंगी। ‘ऑल वीमेन स्पेस वॉक’ नाम से होने वाली इस ऐतिहासिक स्पेसवॉक को देश-भर में देखा जाएगा। नासा इसका लाइव प्रसारण करेगा। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अंतरिक्षयात्री जेसिका मीर मार्च से रह रही हैं।

जबकि उनकी साथी क्रिस्टीना कोच सितंबर में वहां पहुंचीं। 21 अक्तूबर को दोनों अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर उसके सौर पैनल में लगी लिथियम ऑयन बैटरी को बदलेंगी। क्रिस्टीना कोच ने टि्वटर पर जानकारी दी कि अंतरिक्ष केंद्र को अपग्रेड करने के लिए लगातार पांच स्पेसवॉक होनी हैं, जिसकी शुरूआत रविवार को हो गई। अब तक हुईं स्पेसवॉक में पुरुष और महिला अंतरिक्षयात्री समूह में ऐसे काम करते रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब समूह में दोनों महिलाएं होंगी।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *