डायबिटीज की समस्या को दूर करने में सहायक है ये फूड्स

आज विश्व के करोड़ों लोग डायबिटीज की बीमारी से परेशान है, अनियमित भोजन और गलत चीजों के सेवन के कारण मौजूदा समय में लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का मुकाबला कर रहे हैं। वही, डायबिटीज भी इन्हीं मुश्किलों में से एक है। अगर आपको डायबिटीज से बचे रहना है तो आपको अपने खानपान पर खास ध्यान रखना चाहिए। हम आज आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे, जिससे डायबिटीज होने का भय कम हो जाएगा।

अलसी डायबिटीज के खतरों को कम करने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अलसी इंसोल्युबल फाइबर के गुणों से भरपूर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को काबू करने का काम करती है। इसी के साथ ही अलसी ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करने में सहायक है।

ब्रोकली में मैग्नीशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज में ब्रोकली का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है, इसके साथ ही ब्रोकली कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाए रखने में सहायता करती है।

डायबिटीज की बीमारी से बचे रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत ही कारागार हो सकता है। अखरोट, पिस्ता, बादाम, काजू जैसे नट्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। इनका सेवन आप रोजाना भी कर सकते हैं।

लहसुन न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है किन्तु इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में ब्लड शुगर कम करने, इन्फ्लेमेशन कम करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। इन्हीं विशिष्ट गुणों के कारण लहसुन आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाने में सहायता भी करता है।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *