जैविक खेती का बनाएंगे माहौल: सीएम खट्टर

हरियाणा में गुरुकुल के जैविक खेती मॉडल को बढ़ावा देने को सरकार तैयारी कर रही है। इसी दौरान प्रदेश में जैविक खेती का वातावरण तैयार किया जाएगा। सभी जिलों से इसके लिए 500-500 किसानों को ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनर आगे किसानों को इस खेती बारे बताएंगे।

वही, सरकार ने एक लाख एकड़ भूमि पर जैविक खेती का उद्देश्य कृत-निश्चय किया है। इसे लेकर गुरुकुल में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से पद्मश्री सुभाष पालेकर कृषि कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य डाॅ. देवव्रत ने विधिवत कार्यशाला का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि आज प्रकृति बचाना आवश्यक है। प्रकृति के संतुलन में मनुष्य की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *