चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाए राम नवमी

हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। बता दे इस वर्ष राम नवमी 02 अप्रैल को है। विष्णु अवतार भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी के दिन दोपहर में अयोध्या में हुआ था। देश भर में राम नवमी के दिन राम जन्मोत्सव की हलचल रहती है। इस दिन लोग दिन भर व्रत रहते हैं और भगवान राम की लीलाओं ध्यान करते हैं। सुब​ह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। भगवान श्रीराम श्री​हरि विष्णु के अवतार हैं। इस बार राम नवमी गुरुवार के दिन पड़ रही है। वही, गुरुवार के दिन भगवान राम की पूजा करने का अर्थ है भगवान विष्णु की भक्ति। आज के दिन राम नवमी का व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *