चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा का हिस्सा नहीं केंद्रशासित प्रदेश है: पंजाब सरकार

चंडीगढ़ भले ही पंजाब और हरियाणा की राजधानी हो लेकिन पंजाब और हरियाणा का हिस्सा नहीं है। चंडीगढ़ का अपना अलग स्टेटस है और यह केंद्रशासित प्रदेश है। पंजाब सरकार के गृह विभाग की तरफ से यह जवाब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर किया।

इसी दौरान यह कहा गया कि 1966 से पहले यह पंजाब का हिस्सा था लेकिन 1966 में विभाजन के बाद चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश बन गया। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जवाब दायर कर प्रशासन का अपना कोई ज्युडीशियल कैडर नहीं है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा के अधिकारी यहां तैनात होते हैं।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *