गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह अपनी पहली रैली करने कैथल पहुंचे, वह विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि राफेल की शस्त्र पूजा का तमाशा करने की क्या जरुरत है। राफेल का नाम आते ही राहुल गांधी के पेट में दर्द हो जाता है। कांग्रेस को इसमें तमाशा दिखता है। इनका दोष नहीं इन्हें इटली की संस्कृति ज्यादा पता है देश की संस्कृति कम पता है।

इसी दौरन उन्होंने कहा कि राज्य में चौटाला की सरकार आई तो गुंडागर्दी बढ़ गई और हुड्डा की सरकार आई तो भ्रष्टाचार बढ़ गया। एक आता था तो डंडा खाना पड़ता था, दूसरा आता था तो रिश्वत देनी पड़ती थी। भाजपा सरकार में न गुंडागर्दी है, न भ्रष्टाचार है, लोगों को अपना काम मैरिट पर मिलता है।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *