कोरोना से जंग में 3 करोड़ रुपये की मदद करेगी: BMW ग्रुप इंडिया

BMW ग्रुप इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी से जंग में 3 करोड़ रुपये की मदद करने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत दिल्ली एनसीआर और चेन्नई में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ काम शुरू हो चुका है। बता दे BMW ग्रुप इंडिया, BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई और BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्मचारी इस लक्ष्य में स्वेच्छापूर्ण योगदान करेंगे।

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एंड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ने कहा, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की घातक बीमारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, उद्योग, अर्थतंत्र और व्यापारों के लिए बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मनुष्य के जीवन पर इसके असर को कम करने, गरीब लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और इस युद्ध से लड़ने के लिए व्यस्त लोगों को मजबूत करने के लिए उत्तरदायी कारवाई और महत्वपूर्ण प्रयासों की बहुत आवश्यकता है।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *