ओडिशा सरकार ने किया लॉकडाउन के बीच एक बड़ा ऐलान

ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान 48 घंटे के लिए राजधानी भुवनेश्वर, कटक एवं भद्रक शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बता दे यह पूरी तरह से आज रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक लागू रहेगा। इसकी सूचना मुख्य सचिव असीत त्रिपाठी ने दी है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि इन दोनों शहरों में 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने से 48 घंटे के लिए शट डाउन का निर्णय लिया गया है। वही, 5 संक्रमित व्यक्तियों में से 4 राजधानी भुवनेश्वर से हैं, जबकि एक भद्रक शहर से है। इसी समय के दौरान दिए गए तमाम पुुराने पास को भी रद कर दिया गया है।

वही, मुख्य सचिव ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति शट डाउन के समय घर के बाहर घूमते हुए मिलेगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। इन्हें पकड़कर 14 दिन के लिए क्वारंंटाइन में रखा जाएगा। इसके साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *