अनेक बीमारियों को दूर करने में सहायक है आंवला

आंवला का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आंवला हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हुए डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम करता है। आंवला में विटामिन सी से लेकर कार्बोहाइड्रेड और फाइबर मौजूद होता है। यदि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपको अवश्य आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला आपके शारीरिक ही नहीं किन्तु मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। आइये जाने आंवले के क्या-क्या फायदे होते हैं,

आंवला पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत मददगार होता है। इसके रोजाना खाने से खट्टी डकार कब्ज, और गैस की समस्या से आराम मिलता है। आपको आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, जूस का सेवन भी स्वस्थ रख सकते हैं और पाचन क्रिया की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आंवला में पाए जाने वाले तत्व शरीर को बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में सहायता करते हैं। ऐसे में आंवला के रोजाना सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और अनेक बीमारियां से रक्षा मिलती है। आंवला के सेवन से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के संक्रमण से आराम मिलती है।

आंवले में एंटी-कैंसर गुण भी शामिल होते हैं। आंवला कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आंवला अवश्य खाएं।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *