2036 तक बने रह सकते हैं राष्ट्रपति पद पर व्लादिमीर पुतिन

रूस में वर्ष 2036 तक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने पद पर बने रह सकते हैं। वही, रूस में राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का दूसरा कार्यकाल 2024 में पूरा होने वाला है। रूस की संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार एक व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति बन सकता है। लेकिन देश की संसद के निचले सदन ड्यूमा ने एक प्रस्ताव पारित कर पुतिन को 2036 तक राष्ट्रपति पद पर बनाए रखने पर मुहर लगा दी। प्रस्ताव के समर्थन में 383 मत पड़े, वही, विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा। 43 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया जबकि 24 सदस्य सदन की कार्यवाही से अनुपस्थित रहे।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *