रेपो रेट 0.25% घटा, होंगे इससे जुड़े सभी कर्ज सस्ते : आरबीआई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान करते हुए रेपो रेट से जुड़े सभी तरह के कर्ज अब सस्ते हो जाएंगे। तो वहीँ आरबीआई ने पिछले महीने सभी बैंकों को निर्देश दिए थे कि एक अक्टूबर से ब्याज दरों को रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जोड़ें। एसबीआई और दूसरे प्रमुख बैंकों ने रेपो रेट को चुना। साथ ही इसका फायदा ये होगा कि आरबीआई जब भी रेपो रेट घटाएगा ग्राहकों के लिए लोन तुरंत सस्ते होंगे।
तो वहीँ आपको बता दे की एमसीएलआर आधारित लोन में ग्राहकों को तुरंत फायदा नहीं मिल रहा था। बल्कि, रीसेट डेट के हिसाब से ईएमआई में बदलाव होता था। वहीँ बैंक में रेपो रेट घटने के बाद ब्याज दरें तुरंत घटाने को बाध्य नहीं थे। तो वहीँ आरबीआई इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं था।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *