राष्ट्रपति ने विज्ञान क्षेत्र में महिला की कमी पर चिंता जताई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इसरो के मंगलयान मिशन में महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। इस दौरान उन्होंने  विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की कम संख्या पर खेद जताते हुए कहा कि अनुसंधान एवं विकास में कार्यरत मात्र 15 प्रतिशत कर्मी महिलाएं हैं। किन्तु वैश्विक स्तर पर यह औसत 30 फीसदी है। कोविंद ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अध्यापन संस्थानों में भी संख्या इससे अलग नहीं है।  विज्ञान पढ़ने वाली उन महिलाओं का प्रतिशत बहुत कम है जो इस क्षेत्र में सफल पेशा बनाती है और इस क्षेत्र में काम करना जारी रखती है।

 

RANJANA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *