राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष बने नृत्य गोपाल दास

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख के पाराशरण के घर पर ट्रस्ट की पहली बैठक हुई। इस दौरान राम जन्मभूमि न्यास महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय महासचिव होंगे। गुरू पांडुरंग अठावले के शिष्य स्वामी गोविंद देव गिरि कोषाध्यक्ष बनाए गए। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र होंगे। बैठक में कुल 9 प्रस्ताव पारित किए गए।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। वही, अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। दफ्तर के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करने की जिम्मेदारी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और डॉ. अनिल मिश्रा को सौंपी गई। नृपेंद्र मिश्र को राम मंदिर के निर्माण की योजना प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *