राज्य के सभी सफाईकर्मियों का होगा 50 लाख का बीमा: झारखंड सरकार

झारखंड सरकार ने सफाईकर्मियों का 50 लाख रुपए का बीमा कराने का निर्णय लिया है। साथ ही शीघ्र ही उन्हें पीपीई किट भी मुहैया कराई जाएगी। झारखंड में आज कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 15 से अधिक हो गई। वही, आज तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। झारखंड में अब तक 1,680 से अधिक संदिग्धों की जांच की जा चुकी है।

बता दे रांची सहित बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, पलामू, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, गिरिडीह समेत अन्य इन जिलों में लगे लॉकडाउन का लोग पालन नहीं कर रहे है, और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते दिख रहे हैं। वहीं प्रशासन का आग्रह है कि बिना काम के घर से ना निकलें, इस कोरोना की महामारी को रोकना है तो सरकार के हर आदेश का पालन करें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुऐ घर में रहें, सुरक्षित रहें।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *