राजनाथ सिंह ने पाक मंत्री को लगाई फटकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में नौसेना के कमांडरों की कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा नहीं किया, ना ही किसी देश पर पहला हमला किया है। लेकिन हमारे देश के जाबांज जवानों के पास क्षमता है कि वे भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुहंतोड़ जवाब दे सकें।

इसी दौरान उन्होंने कहा, भारतीय नौसेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरतती है कि 26/11 हमला भारत पर दोबारा नहीं हो। उन्होंने नौसेना के जाबांज जवानों की तारीफ की।

उन्होंने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद के उस बयान पर भी जवाब दिया जिसमें पाकिस्तानी मंत्री ने कहा था कि अब भारत के साथ तोप नहीं परमाणु युद्ध होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने ऊपर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *