रांची के मांडर में सीएम रघुवर दास ने किया रोड शो

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रचार अभियान के तहत राजधानी रांची के मांडर में रोड शो किया। बता दे मांडर से देव कुमार धान भाजपा प्रत्याशी हैं। रोड शो में कारों के पैदल यात्रियों का समूह के साथ हजारों की भीड़ पीछे-पीछे साथ चल रही थी। रोड शो मांडर विधानसभा क्षेत्र के सोसई आश्रम मैदान से शुरू हुआ और यह मांडर बाजार टांड तक चला। रोड शाे में मौजूद कार्यकर्ता पूरे उत्‍साह से भाजपा और रघुवर दास के पक्ष में नारे लगा रहे थे। इस दौरान सीएम ने रघुवर दास लोगों से वोट देने की अपील की।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *