योगी आदित्‍यनाथ ने गढ़वा में चुनावी रैली को किया संबोधित: झारखंड विधानसभा चुनाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जनसभा में आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा यहां कांग्रेस की मदद करने आई है। यह वही कांग्रेस है, वही आरजेडी है, जिसने बाबा साहेब का अपमान किया था। कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद में जाने से रोकने का प्रयास किया था, हराने का प्रयास किया था।

इसी दौरान उन्होंने कहा, इसी कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 को थोपा था। बाबा साहेब धारा 370 का विरोध करते रहे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। जब 67 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी आए तो बाबा साहेब का वास्तविक सम्मान किया और कश्मीर से धारा 370 हटाया। आज हम भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आए हैं, तो आप सबको आमंत्रण देता हूं कि रघुवर दास जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइए और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आएं।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *