मिल सकती है चंद्रमा के गर्भ में प्लैटिनम और अन्य मूल्यवान धातुएं

ऐसा माना जा रहा है की पृथ्वी और चंद्रमा पर मूल्यवान धातुओं की मौजूदगी के संबंध में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक पृथ्वी के उपग्रह के गर्भ में कई मूल्यवान धातुओं का बड़ा भंडार छुपा हो सकता है। तो वही चंद्रमा पर मौजूद च्वालामुखी पत्थरों में पाए जाने वाले सल्फर का संबंध चांद के गर्भ में छुपे आयरन सल्फेट से जोड़ने में सफल रहे हैं। धरती पर मौजूद धातु भंडारों के विश्लेषण से पता चलता है कि प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी मूल्यवान धातुओं की मौजूदगी के लिए आयरन सल्फाइड बहुत महत्वपूर्ण है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चंद्रमा का निर्माण धरती से निकले एक बड़े ग्रह के आकार के गोले से करीब 4.5 अरब साल पहले हुआ है। दोनों के इतिहास में समानता की वजह से माना जाता है कि दोनों की बनावट भी मिलती-जुलती है। नेचर जियोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में चंद्रमा पर मौजूद धातुओं की संभावनाओं को बारे में विस्तार से बताया गया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि साइंटिस्ट काफी लंबे समय से पृथ्वी की सतह पर शोध कर रहे हैं, इसलिए इसकी रचना के बारे में अच्छी जानकारी है, लेकिन चंद्रमा के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। अभी कुल 400 किलोग्राम का चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी के नमूने हैं, जिसे अपोलो और चंद्र मिशनों द्वारा लाया गया था। यह सामग्री बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए चंद्रमा की सतह के बारे में अन्य जानकारियों के लिए अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *