महाजनादेश यात्रा पर निकले मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाजनादेश यात्रा पर निकले मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार किया। इस दौरान फडणवीस ने बैलगाड़ी की लगाम खुद ही संभाल रखी थी। फडणवीस के साथ बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

आपको बता दे बैलगाड़ी पर बैठने के बाद फडणवीस थोड़ी देर के लिए असहज नजर आए। लेकिन, बाद में उन्‍होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण के तहत पुणे जिले की कई तहसीलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे। पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

चुनावी हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा, ‘कांग्रेस-एनसीपी ने 2004 और 2009 में जब ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था जीत दर्ज की थी। क्या उस समय ईवीएम अच्छी थी?’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ‘कांग्रेस और एनसीपी की तरह सत्ता का नशा हमारे सिर पर नहीं चढ़ा है। क्योंकि, हमने लोगों के सेवक के रूप में काम किया। ये दोनों दल अभी और 25 वर्षों तक सत्ता में नहीं आएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *