भाजपा में शामिल हुए विपक्षी दलों के 6 विधायक

झारखंड में बुधवार को विपक्षी दलों के 6 विधायक भाजपा में शामिल हुए। वहीँ इनमें झामुमो के तीन, कांग्रेस के दो और नौजवान संघर्ष मोर्चा का एक विधायक है। साथ ही इसके अलावा, रिटायर्ड डीजीपी डीके पांडेय, रिटायर्ड आईपीएस अरुण उरांव, रिटायर्ड आईएएस सुचित्रा सिन्हा और आरपी सिन्हा ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बता दे झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं और यहां विधानसभा की 81 सीटें हैं।
तो वहीँ पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस-झामुमो के ये विधायक पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे। साथ ही बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट मिलने और मनपसंद सीट से चुनाव लड़ने की गारंटी देने के बाद इन्होंने भाजपा में जाने का फैसला किया है।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *