भाजपा नेता प्रीति गांधी ने राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश देने पर सेना में महिलाओं को स्थायी कमिशन देने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया। मोदी सरकार पर उन्होंने महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की महिलाओं ने भाजपा सरकार को गलत साबित किया है।

वही, भाजपा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हीं के अंदाज में कांग्रेस को महिला विरोधी ठहराया है। भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया की राष्ट्रीय प्रभारी प्रीति गांधी ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी, किस सरकार ने भारतीय महिलाओं का अपमान किया, क्या आप जानते हैं कि 2010 में महिला अफसरों को लाभ देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस की ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।

 

RANJANA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *