ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इससे पहले प्रिंस चार्ल्स ने भारत मौसम विज्ञान विभाग का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों और बाजार संबंधित मुद्दों पर बातचीत होगी।

बता दे प्रिंस चार्ल्स गुरुवार को अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे। यह प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरान वे ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए गुरु नानकदेव की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा जाएंगे।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *