फ्रांस ने सौंपे भारत को तीन राफेल लड़ाकू विमान

सरकार ने बताया कि फ्रांस ने भारतीय वायुसेना को 3 राफेल जेट उपलब्ध करा दिए हैं। लोकसभा में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने जानकारी दी है कि इनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियंस के प्रशिक्षण में किया जा रहा है।

बता दे इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को फ्रांस स्थित एयरबेस पर पहला राफेल जेट हासिल किया था। चार राफेल जेट की पहली खेप मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी। भारत और फ्रांस ने सितंबर 2016 में 36 राफेल जेट के लिए 58 हजार करोड़ रुपए की डील की थी।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *