प्रचार के दौरान भाजपा और आप पार्टी ने दिखाया पूरा साहस

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल होगा। नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। प्रचार के दौरान भाजपा और आप पार्टी ने पूरा साहस दिखाया। भाजपा ने कैंपेन के दौरान करीब 5 हजार इवेंट किए। इनमें रैली, नुक्कड़ सभाएं और रोड शो के अलावा डोर-टू-डोर कैंपेन शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस इस मामले में पीछे दिखाई दी। अरविंद केजरीवाल ने अकेले 68 रोड शो और रैलियों में हिस्सा लिया। कांग्रेस के लिए राहुल ने 4 और प्रियंका ने 2 रैलियां कीं। एक रैली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए।  साथ ही भाजपा ने शाहीन बाग का जिक्र खूब किया। वही, आप का फोकस केजरीवाल की मुफ्त योजनाओं पर रहा। कांग्रेस ने स्थानीय चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार की बात कही।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *