धोनी और रोहित लीग के चुने गए सर्वश्रेष्ठ कप्तान

आईपीएल इतिहास के महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को संगठित तौर पर सर्वोत्तम कप्तान चुने गए। बता दे इन्हें स्टार स्पोर्ट्स की 20 पूर्व क्रिकेटरों वाली ज्यूरी ने चुना है। 10 खेल पत्रकार और इतने ही विश्लेषक और स्टेटिसटिशियन इस ज्यूरी में शामिल थे। इसी के साथ ही बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को लीग का सबसे कामयाब भारतीय बल्लेबाज चुना गया। आईपीएल में कोहली ने 177 मैच खेलकर सबसे अधिक 5412 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलयर्स सबसे अच्छे बल्लेबाज चूँकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा महान गेंदबाज चुने गए।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल के 11 सीजन में से 10 बार प्लेऑफ में पहुंची है। इसी दौरान टीम ने तीन बार खिताब भी जीता। वहीं, रोहित 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। तब से टीम 4 बार आईपीएल की चैम्पियन बनी। वह पिछली बार भी ट्रॉफी जीती थी। तब उसने फाइनल में चेन्नई को हरा दिया था। इससे पहले टीम ने 2013, 2015 और 2017 में फाइनल जीता था।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *