दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए खट्टर ने ली शपथ

हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए 65 साल के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और साथ ही 31 साल के जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीँ हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों को शपथ दिलाई। नई सरकार में भाजपा को जजपा और 7 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है। बता दे मंत्रियों का शपथ ग्रहण दिवाली के बाद होगा।
साथ ही बता दे खट्टर के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनके बेटे सुखबीर बादल भी पहुंचे थे।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *