दिल्ली की हर बस में एक नवंबर से तैनात होगा एक मार्शल: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को चौतरफा सुरक्षा कवच के रूप में दिवाली का तोहफा देते हुए सोमवार सुबह त्यागराज स्टेडियम में घोषणा की कि अब दिल्ली की हर बस में मार्शल तैनात होंगे। दिल्ली की बसों में सफर करने वाली किसी भी महिला के साथ कोई अनहोनी होती है, तो आरोपित बच नहीं सकेंगे।

तो वहीँ सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहली नवंबर से दिल्ली की सभी बसों में एक मार्शल तैनात रहेगा। दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए 13 हजार मार्शलों की नियुक्ति की है। साथ ही इस अवसर पर केजरीवाल ने छह हजार मार्शलों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में दिल्ली पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां हर बस में एक मार्शल तैनात रहेगा। वहीँ तैनात किए गए मार्शलों में 10 प्रतिशत महिला मार्शल हैं।
साथ ही दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भ्री मार्शलों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *