दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर वियतनाम ने की भारत के रुख की प्रशंसा

भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउ ने कहा कि वियतनाम दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर भारत के रुख की प्रशंसा करता है। एससीएस, वियतनाम में क्षेत्रीय जल से संबंधित हाल की घटनाओं के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है।

इसी दौरान वियतनामी दूत चाउ, विदेश मंत्रालय में सचिव विजय ठाकुर की मौजूदगी में यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ठाकुर ने कहा कि भारत का मानना है कि दक्षिण चीन सागर से गुजरने वाले संचार के समुद्री संपर्क हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता, समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस कारण नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *