तीन साल में जल, जीवन, हरियाली के तहत लगेंगे 7.7 कराेड़ पौधे: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगले 3 साल में जल, जीवन, हरियाली अभियान के तहत पूरे राज्य में 7.7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इस दौरान वन विभाग छह करोड़ और ग्रामीण विकास विभाग 1.7 करोड़ पौधे लगाएगा। गुरुवार को अरण्य भवन में आयोजित पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि अभियान के तहत 50 हजार हेक्टेयर में चेक डैम और जल संरचनाओं के निर्माण पर 2,906 करोड़ खर्च किया जाएगा।
तो वहीँ वन महोत्सव के दौरान अगले साल एक दिन में 2.51 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए नर्सरी में पांच लाख पौधे तैयार किए जाएंगे। बता दे इस साल वन महोत्सव के दौरान डेढ़ करोड़ पौधे लगाए गए।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *