तब्लीगी जमातियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हुई थी शामिल

निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुई धार्मिक सभा में शामिल देश-विदेश के तब्लीगी जमातियों में भारी तादाद में महिलाएं भी एकत्रित हुई थीं। देशभर में क्राइम ब्रांच से लेकर अन्य सभी जांच विभाग पुरुषों की तलाश तो कर रही हैं, परंतु वही, इन महिला तब्लीगी जमातियों से सभी अनभिज्ञ हैं। ये महिलाएं देश के लिए बड़ी मुसीबत उत्पन्न कर सकती हैं।

वास्तव में, ये महिलाएं जमात में अपने परिवार के साथ शामिल होती हैं। बता दे इस जमात को मस्तूरात की जमात कहा जाता है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल होते हैं। लॉकडाउन के कारण तब्लीगी मरकज से जो जमाती मिले थे। उसमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से महिलाएं भी आई थीं। तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों में कोरोना वायरस की पहचान हो चुकी है। पुलिस की जांच इस समय पुरुष जमातियों पर केंद्रित है, उन्होंने महिला जमातियों पर ध्यान ही नहीं दिया है।

विदेशी मस्तूरात की जमातें मार्च महीने में बहुत सी दिल्ली में भी आई हुई हैं। यह जमातें दिल्ली की विभिन्न मस्जिदों में ठहरी हुई थीं, वहीं कुछ जमातें मरकज में भी रुकी थीं। जिस समय मरकज को सील किया गया, उस दौरान महिलाओं को भी क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। यद्पि, दिल्ली पुलिस के पास अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि क्वारंटाइन सेंटरों में कितनी जमाती महिलाओं को रखा गया है।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *