टाइफून हगिबीस बना विनाश का कारण, भारतीय नौसेना ने भेजे युद्धपोत : जापान

जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस से मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है। तो वहीँ रविवार को तूफान से टोक्यो के मेट्रोपोलिटन एरिया में भारी तबाही हुई जिससे ज्यादातर नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। इसी बीच भारतीय नौसेना ने जापान की मदद के लिए दो युद्धपोत भेजे हैं। आईएनएस सह्याद्री और आईएनएस किल्तान भारी बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाएंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ही हगिबीस तूफान से हुई तबाही पर दुख जताते हुए कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में जापान के साथ हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जापान में मौजूद भारतीय नौसेना के जवान राहत कार्य में मदद करने के लिए तैयार हैं। जापान में इस वक्त करीब 1 लाख लोग राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। वहीँ इनमें 27,000 जापानी सैनिक शामिल हैं।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *