जहरीला एशियाई फंगस खोजा,खाने से हो सकता है ऑर्गन फेल या ब्रेन डैमेज

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार दुनिया के सबसे जहरीले लाल रंग का फंगस (कवक) का पता लगाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे खाने के बाद ऑर्गन फेल या ब्रेन डैमेज हो सकता है। जानकारों का माना था कि यह जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन कुछ दिन पहले यह उष्णकटिबंधीय राज्य क्वींसलैंड में मिला।
सूत्रों के मुताबिक, जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में मौत के कुछ मामले सामने आए थे। तो वहीँ कुछ लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में पिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। साथ ही इसे छूने से सूजन की समस्या हो सकती है। डॉ. मैट बैरेट ने कहा कि अब तक करीब 100 जहरीले फंगस खोजे जा चुके हैं। इनमें यह एकमात्र ऐसा कवक है, जिसका जहर त्वचा के जरिए अवशोषित हो सकता है।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *