छह जोन में बंटेगा हिमाचल: सीएम जयराम

हिमाचल सरकार का जोर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सेहत के सुधार पर केंद्रित रहेगा। प्रदेश में लॉकडाउन के दूसरे दौर के बाद चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियां शुरू होगी। लॉकडाउन से बाहर निकल आने का प्लान तैयार होगा। इसका प्रारंभिक ब्लूप्रिंट बन तैयार हो गया है। इसे अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। योजना विभाग ने बीती रात को सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष पेश कर दी। जिसके अनुसार हिमाचल को छह भाग में बांटा जाएगा। सबसे पहले ग्रीन जोन में ही आर्थिक गतिविधियां चलेगी। दूसरे चरण में ग्रीन जोन के चार भाग आएंगे और अंत मे रेड जोन खुलेगा। इस प्लान को एक मई के बाद लागू किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों के बाद हो रहा है। ग्रीन जोन वो भाग है कि जहां पर संक्रमण नहीं फैल रहा है। और जहा पर एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। इसके बाद जहां कुछ केस आए हैं, उसे ऑरेंज की बिभिन्न श्रेणी में रखा गया है। जबकि सबसे खतरनाक रेड जाेन को माना गया है। हॉट स्पॉट वाले सभी क्षेत्र इसमें गिने जाएंगे। इनमें काेरोना के संक्रमित मामले पाए गए हैं। ये जोन सबसे अंत में खुलेंगे।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *