चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 2019 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज से शुरू होगी। आज चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार विजेता का ऐलान होगा। इसके बाद 14 अक्टूबर तक छह क्षेत्रों में विजेताओं के नाम घोषित होंगे। स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का ऐलान करेगी। पिछले साल उभरे यौन उत्पीड़न के मामले की वजह से 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को अकादमी ने स्थगित कर दिया था।

बता दे इस साल शांति पुरस्कार के लिए नार्वेजियन नोबेल समिति को 301 नामांकन मिले थे, जो कि 1901 में पहले पुरस्कार के दिए जाने के बाद की सबसे बड़ी संख्या है। इस बार, 16 वर्षीय स्वीडिश जलवायु एक्टिविस्ट ग्रेटा थन्बर्ग को इस पुरस्कार के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने जलवायु को बचाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन को प्रेरित किया था। अगर उन्हें नोबेल दिया जाता है तो वो नोबेल पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की विजेता बन जाएगी। इससे पहले, हाल ही में उन्हें वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *